कांशीराम आवास बुलन्दशहर में 1000 लोगों के लिये बनाये गए इंस्टीट्यूशनल कोरेन्टाइन.....
काशीराम आवास बुलन्दशहर में 1000 लोगों के लिये बनाये गए इंस्टीट्यूशनल कोरेन्टाइन सेंटर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कोरेन्टीन किये गए लोगों के खाने एवं अन्य व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की।
डीएम ने कोरेन्टीन किये गए पुरुष एवं महिलाओ को अलग अलग रखने के निर्देश एसडीएम डॉक्टर सदानन्द गुप्ता को दिये। साथ ही पुलिस की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश सीओ राघवेंद्र मिश्रा को दिये।
डीएम ने इंस्टीट्यूशनल कोरेन्टाइन में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आये व्यक्तियों को 14 दिन के लिए कोरेन्टीन किये जाने के लिए अलग अलग ब्लॉक में रखते हुए लोगों का संपर्क कम से कम होने के निर्देश भी दिये।
इंस्टीट्यूशनल कोरेन्टाइन में गद्दे, बैड सीट, तकिया अन्य सामान की उपलब्धता के लिये एसडीएम को निर्देशित किया गया।निरीक्षण के समय एसडीएम डॉ0 सदानन्द गुप्ता, सीओ राघवेंद्र कुमार मिश्र, सचिव प्राधिकरण ज्ञानेंद्र वर्मा, तहसीलदार मलखान सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह।
सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....
सलाम इंडिया न्यूज़ देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....
वाट्सअप...
9058323237
9236038222

