कोरोना हारेगा जीतेगा भारत : अभिषेक सिंह
हमें लॉक डाउन के दौरान घर में स्वच्छता के उपायों को अपनाने व स्वस्थ रहने पर जोर देना चाहिए।
घर में दैनिक प्रयोग में आने वाली वस्तुओं जैसे मोबाइल, फ्रिज, स्विच बोर्ड, टेलीविजन रिमोट, लैपटॉप को सैनिटाइजर से रोजाना साफ रखें।
भारत में फैली वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस से बचने का एक मात्र साधन यदि है तो वह बचाव ही है।
हम सब देशवासी लॉक डाउन के दौरान सरकार के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करें।
स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें।
हम सभी घर पर रहते हुए स्वच्छता, योग,आध्यात्म को अपनाएं।
अपने हाथों को बार बार साबुन से कम से कम 20 सेकेंड तक धोएं।
किसी भी स्थान पर दूसरे व्यक्ति से कम से कम 6 फिट की दूरी सुनिश्चित करें।
खांसते व छींकते वक्त अपनी कुहनी से अपने मुंह को ढकें। कोरोना जैसे घातक संक्रमण से देश को बचाने के लिए सरकार पूरे युद्ध स्तर पर प्रयासरत है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए देशव्यापी आह्वान का हमें सकारात्मक लाभ तभी मिल सकेगा ।
सलाम इंडिया के लिए अभिषेक सिंह ने ये तमाम जानकारी उपलब्ध कराई है,अभिषेक बुलंदशहर जनपद के गुलावठी नगर के निवासी है व एस एस वी महाविद्यालय,हापुड़ में सैन्य प्रतिरक्षा, परास्नातक में अध्ययनरत एवं एनसीसी का बी सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुके हैं जो कि संस्थागत विद्यार्थी हैं।
अगर आपके मन में भी है कोई विचार ,तो ये सही जगह है आपके लिए... आप हमें अपनी मौलिक रचनाएं,कविताएं,किसी भी विषय पर जानकारी भेजें सलाम इंडिया देगा आपको मंच।
सलाम इंडिया।
हमसे जुड़ने के लिए सम्पर्कसूत्र....
9236038222(वाट्सअप)

