लखनऊ:बेसिक शिक्षा विभाग ने 76 करोड़ 14 लाख 55 हज़ार का योगदान मुख्यमंत्री राहत कोष में किया।महकमे के प्रत्येक अफसर ,कर्मचारी व अध्यापकों का सीएम ने जताया आभार
प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने प्रदेश भर के बेसिक शिक्षा के स्कूलों के शिक्षकों और शिक्षा विभाग अधिकारियों की तरफ़ से सीएम राहत कोष में बड़ा योगदान दिया है ।कुल 76 करोड़ 14 लाख 55 हज़ार का योगदान दिया गया है,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के शिक्षकों, शिक्षिकाओं व शिक्षा अधिकारियों का आभार जताया है।

