लखनऊ:सभी धर्म मिलकर अब कोई त्योहार न मनाए, लोगो को घर के अंदर रखें ,मौलाना कल्बे जवाद का बयान
लखनऊ में मौलाना कल्बे जवाद ने कोरोना पर मशवरा देते हुए अपील की है।
मौलाना ने कहा...लोग एहितयात से काम लें इस्लामिक गैदरिंग से परहेज़ करें,अगर ये मर्ज फैल गया तो 130 करोड़ की आबादी में आउट ऑफ कंट्रोल हो जाएगा।
उन्होंने कहा जो तरक्की वाले मुल्क हैं जब उनसे कंट्रोल नहीं हो रहा है तो यहां उसका नतीजा बहुत बुरा हो सकता है,सभी धर्म गुरुओं से गुजारिश है कि वो सबको रोकने आएं आगे,उन्होंने कहा ईस्लाम और कुरान का हुक्म है कि अपने को हलाकत में मत डालो, अपने को भी बचाओ दुसरो को भी बचाओ

