लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों को दी जा रहीं हिदायत लेकिन......
लोक डाउन का उल्लंघन कर रहे व्यक्तियों की पुलिस ने लगाई क्लास
लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिसकर्मी दे रहे हिदायत लेकिन लोग नहीं आ रहे बाज।
- नगर में बिना मास्क लगाए व सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वाले लोगो को पुलिस प्रशासन ने दी अनोखी सजा
- रिश्तेदारी में मिलने जा रही महिला को लौटाया वापस
- कार सवारों को पढ़ाया सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ
रविवार की सुबह सड़कों पर बेवजह घूमने वाले व लोकडाऊन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की | बिना मास्क लगाए व दुपहिया वाहनों पर तीन , तीन लोग सवार होकर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रहे लोगों को पुलिस प्रशासन ने अनोखी सजा दी | नगर के बुगरासी रोड स्थित पुलिस चैकिंग के दौरान बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को रोकर उठठक - बैठक लगवाए | तो वहीं बाईकों पर तीन तीन सवार होकर घूमने वालों को डंड बैठक लगवाई | एसाई राजबहादुर राठी ने बताया कि लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की गई है | बिना मास्क लगाएं, दुपहिया वाहनों पर घूम कर लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों झुंड बनाकर घूमने वालों पर कार्यवाही जारी रहेगी | उन्होंने बताया कि कार सवारों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया गया है |
उन्होंने बताया कि, रिश्तेदारी में मिलने जा रही महिला को समझा कर वापस घर भेज दिया | एसआई राजबहादुर राठी,कॉन्स्टेबल शोभाराम ,पवित्र शेखर अदि रहे।
सलाम इंडिया के लिए अमन त्यागी।

