लॉक डाउन के चलते जुमे की नमाज घर पर ही हो इसके लिए प्रशासन सतर्क।
बुलन्दशहर: आज जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है ,हालांकि पिछले सप्ताह लोगों ने पीएम की अपील के बाद जुमे की नमाज अपने घरों में ही रहकर की थी,इतना ही नहीं मस्जिदों से भी बराबर एलान किया जा रहा है कि कोरोना से बचाव के लिए लोकडाउन का लोग पालन करें घरों में रहें हालांकि पुलिस और प्रशासन जनपद में काफी सतर्क हैं ओर एहतियात के तौर पर सभी धार्मिक स्थलों के आसपास फोर्स भी तैनात रहती है या फिर पेट्रोलिंग करती है ताकि नियमों का कोई उलंघन न हो।
खासतौर से बुलन्दशहर नगर क्षेत्र में खुद स्वयं इंस्पेक्टर नगर कोतवाली प्रभारी अरुणा राय फुट पेट्रोलिंग अधिक कर रही हैं जो लोग घरों के बाहर मिलते हैं उन्हें समझाया जा रहा है।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह की रिपोर्ट

