लॉक डाउन में जरूरतमंदों के बीच पहुंच रहे विजय चौधरी कर रहे ....


लॉक डाउन में  जरूरतमंदों के बीच पहुंच रहे   विजय चौधरी कर रहे ये काम...


कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हर स्तर से सरकार लगातार प्रयत्नशील है ,देशभर में  पीएम मोदी के आह्वान के बाद लॉकडाउन किया गया है, वहीं जहां कोरोना  वायरस के संक्रमित लोग मिले थे या जहां ऐसे लोग रहे थे उन इलाकों को  चिन्हित कर सील किया गया है,उन इलाकों को हॉट स्पॉट के तौर पर चिन्हित किया गया है।


 



वहीं  प्रत्येक जगह लागातार समाजसेवी भी बराबर आगे आकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं ,ये  तस्वीरें गाजियाबाद से विजय चौधरी ने भेजी हैं,



विजय चौधरी हमेशा ही समाज सेवा में तत्पर रहते हैं । विजय चौधरी ने गाजियाबाद की मलिन बस्तियों में रह रहे सैकड़ों लोगों को  अब तक ना सिर्फ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई है, बल्कि उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी बराबर वह करा रहे हैं।



इसमें उनके परिवार के सभी लोग उनका साथ दे रहे हैं सलाम इंडिया से विजय चौधरी कहते हैं कि कोई भी शहर में भूखा ना रहे ,वहीं  वह यह भी मानते हैं कि जिला प्रशासन के द्वारा भी गाजियाबाद में अच्छा काम किया जा रहा है ,लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक होने की वजह से उनके परिवार का भी दायित्व बनता है कि आसपास में रहने वाले ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए जो कि किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे थे, या मजदूरी करके पेट पाला करते थे क्योंकि इन दिनों न हीं तो किसी मजदूर को कोई कार्य मिल रहा है और सभी लोग  कोरोनावायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहे इसके लिए अपने घरों में हैं ,तो ऐसे में मजदूरों के सामने कोई संकट ना हो इसमें विजय चौधरी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।



 विजय चौधरी ने बताया कि इस नेक कार्य में विनोद चौधरी,कुलदीप चौधरी,शिवम सिंह,दुर्गा,हिमांशु चौधरी,गीता देवी,पंकज समाजसेवी प्रत्येक दिन अलग अलग क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक पहुंच रहे हैं।





सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह।


 


अगर आपने भी समाज में कोई ऐसा कार्य किया है या फिर  आपके आसपास किसी ने कोई ऐसा दायित्व निभाया है, जो कि ना सिर्फ समाज के लोगों को जागरूक करता है बल्कि किसी जरूरतमंद की जिसमें मदद हुई हो तो आप भी सलाम इंडिया से संपर्क करें...


 


सलाम इंडिया आपको यहां एक मंच देगा हमसे जुड़ने के लिए सम्पर्क करें....


अगर आप भी सलाम इंडिया न्यूज़ से जुड़ना चाहते हैं तो भी आपका स्वागत है....


वाट्सअप करें....


हमारे टीम के  प्रतिनिधि आपसे शीघ्र सम्पर्क करेंगे।


9058323237


9236038222