लॉकडाउन के बावजूद नहीं कोई परेशानी नहीं कोई झंझट ,क्योंकि मोबाइल.....
कोविड 19 महामारी में जिला बुलंदशहर में जो स्थान हॉट स्पॉट चिन्हित किये गए हैं उन जगहों पर ज़िला सहकारी बैंक बुलंदशहर की मोबाइल एटीएम वैन के माध्यम से धनराशि निकालने की सुविधा दे रहा है,
जिसपर बैंक की ओर से एक गॉर्ड भी है तो वहीं एक बैंक कर्मी को भी तैनात किया गया है, इस बारे में एटीएम पर तैनात बैंक के कर्मचारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोनावायरस के संक्रमण के बाद के निबटने के लिए जो भी प्रयास सरकार कर रही है उसमें यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि लोगों को कहीं कोई परेशानी ना हो इसके लिए मोबाइल एटीएम की व्यवस्था की गई है और मोबाइल एटीएम के जरिए लोग आसानी से धनराशि निकाल सकते हैं तो वहीं बुलन्दशहर के रुकनसराय इलाके को क्योंकि कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से सील कर दिया गया है तो ऐसे में किसी तरह की किसी को असुविधा ना हो खुर्जा गेट चौकी के समीप मोबाइल एटीएम भी उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि जब भी कोई ग्राहक एटीएम का उपयोग करने के लिए आते हैं तो पहले इश्तेमाल करने के लिए सैनिटाइजर से हाथ साफ कराए जाते हैं उसी के बाद फिर उपयोग ग्राहक करते हैं ,जबकि वो खुद भी सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रीकॉशन्स बरतते हैं।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह की रिपोर्ट।
सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....
सलाम इंडिया न्यूज़ देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....
वाट्सअप...
9058323237
9236038222

