महाराष्ट्र की घटना पर ईमेल के जरिये हिन्दू जागरण मंच ने पीएम से की ये मांग....
महाराष्ट्र के पालघर में पिछले दिनों दो साधुओं समेत एक अन्य व्यक्ति की भीड़ के द्वारा की गई हत्या के बाद अब बुलंदशहर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने अपने गुस्से का इजहार किया है ,उन्होंने ईमेल के जरिए जिलाधिकारी के मार्फ़त प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दी जाए,हम आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर में 16 अप्रैल को दो साधुओं समेत तीन लोगों की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी ,बुलन्दशहर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से लॉक डाउन का पालन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है उन्होंने ईमेल के जरिए डीएम के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भेजा है ,हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री शैलेंद्र परमार ने बताया कि इस घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, साथ ही उन्होंने कहा कि हम लोग कानून के मानने वाले लोग हैं और इस वैश्विक महामारी के चलते लॉक डाउन में हमने विरोध प्रदर्शन का यह रास्ता अपनाया है । हिंदू जागरण मंच से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि लॉक डाउन में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने वाले संतो की हत्या करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए ।आरोपियों के लिए मृत्युदंड की भी मांग की गई है ।इस दौरान कॉन्फ्रेंस कॉल के माध्यम से प्रांत संगठन मंत्री गोपाल प्रांत उपाध्यक्ष राजेश शर्मा युवा प्रांत मंत्री पुष्पेंद्र जिला अध्यक्ष रविंद्र शर्मा एवं हिंदू जागरण मंच बुलंदशहर के और भी कई कार्यकर्ता मौजूद रहे सभी ने महाराष्ट्र की इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह।
सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....
सलाम इंडिया आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।
सलाम इंडिया न्यूज़ देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....
सौरभ कुमार सिंह
वाट्सअप...
9058323237
9236038222

