मेरठ : गर्भवती महिला में कोरोना की पुष्टि......
मेरठ में एक और गर्भवती महिला में कोरोना की पुष्टि होने से खलबली,, इम्लियान इलाके की महिला में हुई पुष्टि, जिला महिला अस्पताल स्टाफ के 7 और जिला अस्पताल लैब के 4 लोगों पर मंडराया संकट, 22 अप्रैल को जिला महिला अस्पताल में हुआ था महिला का अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच और कोरोना जांच के लिए भेजा गया था जिला अस्पताल, जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के स्टाफ ने बिना पीपीई किट के की थी जांच, स्टाफ के 11 लोगों को किया गया कवारेन्टीन, जिला अस्पताल प्रशासन और जिला महिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पड़ सकती है भारी, बार-बार मांगने के बाद भी नहीं दी गई पीपीई किट व अन्य जरूरी सामान, कोरोना पीड़ित महिला के परिवार के लोगों को किया गया कवारेन्टीन, सीएमओ डॉ राजकुमार ने की पुष्टि, इम्लियान इलाका होगा सील, मेरठ में 87 हुआ आंकड़ा, 4 लोगों की हो चुकी है अब तक मौत।

