मुजफ्फरनगर: लापरवाही पर नप गए लापरवाही पर इंस्पेक्टर तितावी

खबर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से है...मुज़फ़्फरनगर में लॉक डाउन के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में थाना प्रभारी तितावी को निलंबित किया गया है  ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक  यादव ने प्रभारी निरीक्षक तितावी गुरचरण सिंह को  निलंबित किया है,लॉक डाउन के दौरान मुजफ्फरपुर बिहार से ट्रक में बैठकर आये 16 संदिग्ध लोगों को बिना अधिकारियों को बताये छोड़ने के मामले  में उनपर गाज गिरी है।जानकारी के मुताबिक ट्रक  पर आवश्यक वस्तु का पास लगा कर आया था ट्रक , एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक को लापरवाही,  अनुशासन हीनता , के आरोप में  निलंबित किया है औऱ बाद में सभी 16 लोगो का पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण कर किया गया कवारंटीन।


ब्यूरो रिपोर्ट, मुजफ्फरनगर।