मुजफ्फरनगर:पेरोल पर छोड़े गए 28 और बंदी ,अब तक छोड़े जा चुके...

28 बंदियो को जेल से और छोड़ा गया
मुजफ्फरनगर जिला कारागार से शुक्रवार को अंतरिम जमानत पर 28 बंदी और छोड़े गए। अभी तक 242 बंदी छोड़े जा चुके है ।
जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव को लेकर शासन द्वारा जारी किए गए आदेश पर बंदियों को अंतिम जमानत पर 8 सप्ताह के लिए छोड़ा जा रहा है। शुक्रवार को 28 बंदियों को और छोड़ा गया है। अभी तक 242 बंदी को छोड़ा जा चुका है।