मुरादाबाद:10 जमातियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज , 08 विदेशी और दो तमिलनाडु के जमातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


मुरादाबाद में तबलीगी जमात से आये जमातियों को तलाशने के मामला में जिले की  पुलिस ने 10 जमातियों के खिलाफ   मुकदमा दर्ज किया है, 08 विदेशी और दो तमिलनाडु के जमातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि 17 स्थानीय लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुुुआ है जानकारी  के अनुसार
जमातियों की जानकारी न देने का आरोप है ,ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में  ये सभी जमाती  रह रहे थे , 11 मार्च को दिल्ली मरकज से ठाकुरद्वारा पहुंचे थे. मुकदमें में पासपोर्ट अधिनियम,महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम, की धाराएं भी शामिल की गई हैं,पुलिस ने। FIR  दर्ज कर लिया है , सम्पर्क में आये लोगों की जानकारी जुटाने का काम अभी जारी  है।


सलाम इंडिया के लिए सचिन चौधरी की रिपोर्ट।