ऑनलाइन कंपनियों पर आंशिक रोक लगाने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार

उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष डा.नवीन राजपूत ने ऑनलाइन कंपनियों पर आंशिक रोक लगाने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार



बुुुलन्दशहर जिलेे के नगर सिकन्दराबाद के  उद्योग व्यापार मंडल (न.अ.) के नगर अध्यक्ष डा.नवीन राजपूत ने व्यापारियों की समस्याओं के दृष्टिगत ऑनलाइन कंपनियों पर आंशिक रोक लगाने की त्वरित कार्रवाई करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय जिसमें 20 अप्रैल से ऑनलाइन कंपनियां (ई-कॉमर्स कंपनियों) को कारोबार करने की छूट दी गई थी जिससे पूरे देश के व्यापारियों में विरोध एवं रोष व्याप्त हो गया था। इसका उद्योग व्यापार मंडल ने पुरजोर विरोध करते हुए इसे व्यापारियों के विरुद्ध बताया था। इस पर केंद्र सरकार ने नैतिकता का उदाहरण पेश करते हुए पूर्व आदेश पर त्वरित एवं तत्काल से आंशिक रोक लगा दी जिसका उद्योग व्यापार मंडल हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करता है तथा उन्होंने इस निर्णय को व्यापारियों के हित में बताया।
नगर अध्यक्ष डॉ नवीन राजपूत ने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है तथा सरकार से यह उम्मीद करता है कि सरकार भविष्य में भी देश के व्यापारियों के हित में निर्णय लेगी तथा लाॅकडाउन के चलते व्यापारियों के हुए नुकसान की भरपाई एवं सहायता के लिए एक आर्थिक पैकेज की घोषणा करेगी।उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष डा.नवीन राजपूत ने ऑनलाइन कंपनियों पर आंशिक रोक लगाने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार



 


सलाम इंडिया के लिए  सुधीर तेवतिया ।


9760586908


सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....


सलाम इंडिया  आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।


सलाम इंडिया न्यूज़  देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....


सौरभ कुमार सिंह



वाट्सअप...
9058323237
9236038222