पशु आहार की ओवर रेटिंग की सूचना पर अफसर मौके पर.....
सिकंदराबाद-
पशु आहार की दुकानों पर पुलिसबल के साथ जांच को पहुंची नायब तहसीलदार
-तीन दिन पूर्व हुए हंगामे के बाद नींद से जागा प्रशासन
-ऑवररेट को लेकर मौके पर ग्राहक ने नायब तहसीलदार से की शिकायत
बुलन्दशहर जनपद के सिकंदराबाद नगर क्षेत्र की अनाजमंडी परिसर में पुलिसबल के साथ पहुंची नायब तहसीलदार पशु आहार विक्रेताओं के यहां जांच को पहुंची। पुलिसबल के साथ अनाजमंडी परिसर में नायब तहसीलदार के पहुंचते ही पशु आहार विक्रेताओं समेत अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।
देखा जाय तो मौके पर कुछ खुली पशु आहार दुकानदारों से नायब तहसीलदार ज्योति सिंह ने जांच हेतु रेटलिस्ट दिखाने को कहा। बताया जाता है कि इस पर कोई भी दुकानदार पशु आहार की रेटलिस्ट नही दिखा सका। इस पर नायब तहसीलदार ने दुकानदारों को शनिवार तक रेटलिस्ट लगाने को कहा। नायब तहसीलदार ने पशु आहार विक्रेताओं को शनिवार तक दुकानों के बाहर रेटलिस्ट नही लगाने पर कड़ीं कार्रवाई की चेतावनी दी है।
वहीं दूसरी तरफ इस दौरान नायब तहसीलदार ने मौके पर खड़े ग्राहकों से पशु आहार खरीदने की जानकारी मांगी। ग्राहक ने नायब तहसीलदार को दुकानदारों को पशु आहार की कीमत बाजार भाव से अधिक वसूलने की शिकायत की। हैरत की बात तो यह रही कि आरोपी दुकानदार ने नायब तहसीलदार के सामने ही उल्टा शिकयायतकर्ता को ही डपट दिया। गौरतलब है कि तीन दिन पहले गांव शहपानी निवासी ने पशु आहार खरीदने को लेकर अनाजमंडी में जमकर हंगामा किया था।
सलाम इंडिया के लिए रविन्द्र यादव की रिपोर्ट।
सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....
सलाम इंडिया आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।
सलाम इंडिया न्यूज़ देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....
सौरभ कुमार सिंह
वाट्सअप...
9058323237
9236038222

