राज्यसभा सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल ने की अब ये मांग ।
दक्षिण दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज़ जमात में लगभग 2300 लोगों के एक साथ एक ही स्थान पर एकत्रित होने के कारण आज जो हालात हुए हैं, जिस समय सम्पूर्ण देश प्रधान मंत्री जी के आव्हान पर लॉक डाउन का पालन कर रहा है उस वक्त इतने लोग एक जगह एक साथ कैसे एकत्रित होना जिसमे करीबन १०० लोग संक्रमित भी हैं।
ये एक प्रकार से देश विरोधी गतिविधि है जिसमें मेरा सरकार से अनुरोध है इसे गंभीरता से लेते हुए इन सब पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। तब्लीगी मरकज जमात के मुखिया मौलाना साद के खिलाफ महामारी अधिनियम 1897 के साथ ही भारतीय दंड संहिता की अन्य कई आतंकबाद फैलाने व भड़काने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जाँच कर सख़्त से सख़्त सजा हो। देश में जितने भी तब्लीगी मरकज़ जमात चल रही है उनको जल्द से जल्द बंद करने का आदेश दिया जाए और जमात के आतंकी संगठन से मिले होने की जाँच कर कार्यवाही हो।
सलाम इंडिया के लिए डॉक्टर अनिल अग्रवाल की कलम से।
(लेखक डॉ० अनिल अग्रवाल राज्यसभा सांसद हैं)

