सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर मोहल्ले को किया सैनिटाइज
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर मोहल्ले को किया सैनिटाइज
- कोरोना से बचाव के प्रति किया जागरूक
बुलंदशहर जिलेेेेे के स्याना नगर क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए सफाई अभियान चलाया | लोगों से अपने घरों में रहकर लॉकडाउन को सफल बनाने का आग्रह किया | समाजसेवियों ने अभियान चलाकर नगर के मोहल्लों को सैनिटाइज किया | नगर के मोहल्ला पट्टी हुलासराय, झंगीरी मंडी, तिराहा मेन बाजार, सूरज बाजार आदि मोहल्लों में सैनिटाइज स्प्रे किया | धीरज त्यागी , पुनीत त्यागी, गुरुप्रीत सिंह, देव नारायण, दिव्यांश त्यागी, श्वेतकेतु त्यागी, गोपाल शर्मा, चीनू त्यागी आदि ने अलग अलग टीम बनाकर लोगों को जागरूक किया |
सलाम इंंडिया के लिए अमन त्यागी की रिपोर्ट

