संदिग्ध परिस्थितियों में दारोगा की पिस्टल से चली गोली ने ले ली साथी दारोगा की जान, फरार हत्यारोपी दारोगा सर्विलांस की मदद से गाज़ियाबाद से गिरफ्तार।

 


बुलंदशहर के बीबीनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक बिजेंद्र पाल की  देर रात को गोली ...मृतक सब इंस्पेक्टर बिजेन्द्र सिंह फ़ाइल फ़ोटो।


.....लगने से मौत हुई है थाने में ही तैनात दरोगा नरेंद्र की सर्विस पिस्टल  से  गोली चलने की वजह से दारोगा  बिजेन्द्र सिंह घायल हुए जिसके बाद आनन-फानन में आरोपी दरोगा नरेंद्र ने अपनी सेंट्रो गाड़ी की मदद से थाने के मुंशी के साथ करीब 3 किलोमीटर दूर एक स्थानीय हॉस्पिटल  में इलाज के लिए एडमिट कराया ,लेकिन बिजेंद्र सिंह की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी ,ऐसे में हालत गंभीर देख कर सब इंस्पेक्टर नरेंद्र चकमा देकर मौके से फरार हो गया,तो वहीं इलाज के दौरान सब इंस्पेक्टर बिजेन्द्र सिंह ने दम तोड़ दिया।



जैसे ही इस घटना की जानकारी अफसरों  को हुई, आनन फानन में एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह,एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुँचे  । इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने ततपरता दिखाई और सर्विलांस के जरिये घटना के बाद  मौके से फरार हुए  हत्यारोपी  दारोगा को पुलिस टीम ने गाज़ियाबाद से गिरफ़्तार कर लिया।



एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक आरोपी दरोगा सर्विलांस की मदद से  ग़ाज़ियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र से गिरफ़्तार किया जा चुका है,व  आरोपी दारोगा के मुताबिक उपनिरीक्षक  बिजेन्द्र सिंह के कमरे में दारोगा नरेंद्र शौच  के लिए गया था,तभी किसी तरह ये अनहोनी हो गयी,फिलहाल सीओ स्याना मय फोर्स के आरोपी दरोगा को गिरफ्तारी के बाद बुलन्दशहर लाने के लिए भेजे गए ,इलाज के दौरान  दारोगा की मौत हुुुई है ,शव  को पीएम के लिए भेज दिया गया है,तो वहींं इस प्रकरण पर हत्त्यारोपी दारोगा से विस्तृत पूछताछ की जाएगी,तो वहीं मृतक दारोगा के परिजनों को सूचित किया जा चुका है।इस घटना की बारीकी से जांच में पुलिस जुट गई है ।