शामली जिले के तीन सैंपलों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव.

 शामली जिले के तीन सैंपलों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव. तब्लीगी जमात में शामिल दो बांग्लादेशी और एक आसाम के व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजीटिव. 17 मार्च को दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से तब्लीग में शामली पहुंचे थे जमाती. जलालाबाद में जमातियों के  क्वारंटीन कर लिए गए थे सैंपल. तीन जमातियों के सैंपल पॉजीटिव मिलने के बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या हुई चार. ऐहतिहात के तौर पर पॉजीटिव जमातियों को किया जा रहा विशेष अस्पताल में शिफ्ट. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप.