शिकारपुर में चोर पुलिस को दे रहे चकमा।
बुलंदशहर जिलेे के शिकारपुर नगर में नहीं थमने का नाम ले रहा है चोरियों का सिलसिला,बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने बालाजी मार्केट से कंप्यूटर सेंटर से ताले चटका कर दो लैपटॉप व अन्य कीमती सामान सहित हजारों की नगदी की साफ,शिकारपुर कोतवाली प्रभारी चोरों पर लगाम कसने में हुए नगर में चोर मस्त पुलिस पस्त,बुलंदशहर शिकारपुर नगर में चोर के हौसले बुलंदी पर हैं आए दिन कहीं ना कहीं निरंतर वह चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और स्थानीय पुलिस प्रशासन चोरों पर अंकुश लगाने में असफल नजर आ रहा है। मामला शिकारपुर नगर के बालाजी मार्केट का है जहां गत दिवस बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने ताले चटका कर रोहित कंप्यूटर सेंटर से दो लैपटॉप व अन्य कीमती सामान सहित हजारों की नगदी लेकर फरार हो गए ,इससे पहले अज्ञात चोरों ने एक मेडिकल स्टोर से लाखों की नकदी वह कीमती सामान व नगर के एक मंदिर से चांदी का मुकुट वह हजारों की नकदी भी साफ करके फरार हो गए थे चोरी की दो घटनाओं को शिकारपुर नगर की जनता भुला नहीं पाई थी की अज्ञात चोरों ने एक और चोरी की वारदात को अंजाम देकर शिकारपुर कोतवाली प्रभारी की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।नगर में लगातार चोरियो का होना चर्चा का विषय बना हुआ है और नगर की जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगी है। जबकि नगर में लॉक डाउन का समय चल रहा है जगह-जगह पुलिस प्रशासन द्वारा बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है 24 घंटे सड़कों पर पुलिस है ,उसके बावजूद भी चोरों के अंदर पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है वह निरंतर बिना किसी खौफ के चोरी की वारदातों को अंजाम देकर कोतवाली प्रभारी को चुनौती दे रहे हैं। हालांकि कहा जा सकता है वर्तमान समय में चोर मस्त हैं और पुलिस पस्त है।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार की रिपोर्ट।

