सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भगवान परशुराम की जयंती पर किया हवन....
बुलन्दशहर(सिकन्द्राबाद)नगरवासियों ने रविवार को लॉकडाउन के चलते भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ परशुराम भवन पर मनाया गया। भगवान परशुराम जन्मोत्सव प्रतिवर्ष बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठवें अवतार माने जाते हैं।
नगर निवासी पण्डित केशव राम के नेतृत्व में नगर स्थित भगवान परशुराम भवन पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर हवन कुंड में आहुति देकर देश मे अमन चैन की प्रार्थना की गई।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम सभी के आदर्श थे, उनके बताए मार्ग पर चलकर ही जीवन को साकार बनाया जा सकता है।
उन्होंने सभी नगरवासियों से लॉकडाउन का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने की अपील भी की। इस शुभ अवसर पर आशीष पण्डित, शिवा पण्डित, गौरव पण्डित, गणेश पण्डित, विशाल पण्डित , पण्डित केशव कौशिक समेत और भी लोग उपस्थित रहे।
सलाम इंडिया के लिए सुधीर तेवतिया।
9760 586 908
सलाम इंडिया बुलंदशहर जिले के प्रत्येेेक नगर में कर्म-योगियों की तलाश कर रहा है ,आप भी हमसे जुड़ सकते हैैं व रख सकते हैं अपने विचार... क्या खास है आपके यहां...
किसी भी मुद्दे पर बेबाक़ी से राय रखने का हम देते हैं आपको अवसर....
खोज खबर से लेकर हर वो पहलू जो समाज को दे दिशा.....
युवाओं को दिखाए मंजिल....
सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....
सलाम इंडिया आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।
सलाम इंडिया न्यूज़ देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....
सौरभ कुमार सिंह
वाट्सअप...
9058323237
9236038222
सलाम इंडिया।

