तो बुलन्दशहर में तीन थानों के इन इलाकों को छोड़कर जनपद के अन्य भागों में लॉक डाउन पूर्व की तरह बना रहेगा।
बुलंदशहर के समस्त नागरिकों को सूचित किया जाता है कि ऐसी भ्रांति फैलाई जा रही है की पूरा जनपद सील किया जा रहा है, यह बात बिल्कुल गलत है। केवल जनपद के ऐसे इलाकों को सील किया जा रहा है जहां से कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। जिसमें विरखेड़ा थाना सिकंदराबाद, मोहल्ला रुकनसराय थाना कोतवाली नगर ,सदर तहसील एवं शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज जहांगीराबाद के आसपास के इलाके यथा-मोहल्ला लोध राजपूतान, बंशीधर, अंसरियांन एवं आहनग्रान थाना जहांगीराबाद सम्मिलित है।
तीन थानों के उक्त इलाकों को छोड़कर जनपद के अन्य भागों में लॉक डाउन पूर्व की तरह बना रहेगा।
ये जानकारी जिला सूचना कार्यालय बुलन्दशहर के द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह।

