अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर कोरोना योद्धाओं पर हुई पुष्प वर्षा ।
कोरोना महामारी के चलते बुलंदशहर के जिला अस्पताल में नर्सों का सम्मान पुष्प वर्षा करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अलग अलग समाजसेवी संगठनों ने सम्मानित किया।
आज 12 मई है यानी अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस , भारत ही नहीं पूरी दुनिया में 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के तौर मनाया जाता है। नर्स अपने परिवार के साथ साथ मरिजों का भी ध्यान रख रही हैं,
व ऐसे माहौल में भी लगातार सेवाएं दे रही हैं और अपना धर्म निभा रही हैं। सलाम इंडिया की टीम ने नर्सो से बात की तो उन्होंने बताया हमारा कर्तव्य है मरीजों की देखभाल करना और हम अपना कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं और इस दौरान द्विन रात जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहीं कोरोना वारियर्स ने भी हमसे बात करते हुए कहा कि वह गौरवान्वित महसूस कर रही हैं और उन्हें अच्छा लग रहा है कि वह देश के वर्तमान हालातों के बीच भी अपनी तरफ से शतप्रतिशत देते हुए अपना कार्य कर रही हैं।
...तो वहीं जिला अस्पताल में सम्मान समारोह के दौरान इस मौके पर मौजूद रहे सीएमएस दिनेश कुमार ने कहा कि यहां उन सभी का शुक्रिया भी हम करना चाहेंगे जो कर्मयोगियों का मनोबल बढ़ाने यहां एकत्र हुए हैं उन का भी धन्यवाद हम ज्ञापित करना चाहेंगे, जो कि अस्पताल में नर्सों को और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित करने आए हैं।
सीएमएस दिनेश कुमार ने कहा कि क्योंकि नर्सेज का कार्य काफी महत्वपूर्ण है,कई बार ऐसा होता है कि जरा सी कोई चूक हो जाए जवाबदेही होती है।अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर पुष्प गुच्छ देकर सामाजिक संगठनों ने कोरोना योद्धाओं का आभार जताया।
सलाम इंडिया से बातचीत में नर्सों ने कहा कि जो उनका सम्मान किया जा रहा है, हम आभारी हैं व हमारा कार्य है मरीजों का ध्यान रखना और हम अपने कार्य को आगे भी ऐसे ही करते रहेंगे। इस मौके पर समाजसेवी मनबीर सिंह ने कहा कि नर्स दिन रात अपनी तरफ से बेहतर सेवाएं देती हैं और आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस है हमने तय किया कि सभी का सम्मान किया जाए।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह।
सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....
सलाम इंडिया आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।
सलाम इंडिया न्यूज़ देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....
सौरभ कुमार सिंह
वाट्सअप...
9058323237
9236038222

