और धीरे-धीरे इस जंग में आगे भी बढ़ रहे हैं... कोरोना से डरो ना ।
क्या कहूं कि वह ईश्वर का रूप होते हैं,
या कड़कती ठंड में सुहानी धूप होते हैं।
वो होते हैं हर मर्ज की दवा की तरह,
या गर्म में शीतल हवा की तरह।
वो होते हैं रोटी का एक निवाला जो किसी पेट को भर दे,
या फिर आसमान का वो सितारा जो हर घर को रोशन कर दे।
ना जाने भगवान के ये कौन से फरिश्ते हैं,
खून का संबंध नहीं, इनसे हमारे दिलों के रिश्ते हैं।
अक्सर देखा करती थी, पुलिस को चौराहों पर खड़े,
पर आज उनके जज्बे को देखकर मेरा उन्हें सलाम करने को मन करे।
जो बिन मौसम की परवाह किए हमारी सुरक्षा के लिए अड़े हैं,
और आज देश में कोई राजनीति कोई विपक्ष नहीं,
कोरोना को हराने के लिए सब एक साथहैं खड़े ।
मैं मानती हूं इस बात को की डॉक्टर नहीं है कोई भगवान,
पर इतना भी समझ गई हूं, कि उनसे बढ़कर नहीं है कोई महान।
जो शायद बहुत ही मजबूर हैं हमारे लिए अपने परिवारों से दूर हैं,
जब हम खुद ही अपने प्राणों की रक्षा नहीं कर पा रहे....
तो इसमें डॉक्टर का क्या कसूर है।
कुछ लोगों के द्वारा अपमान सहकर भी वह लगातार लड़ रहे हैं..
और धीरे-धीरे इस जंग में आगे भी बढ़ रहे हैं।
सलाम इंडिया के लिए शैली शर्मा की कलम से।
(B.Sc llnd year , D.N.P.G College Gulaothi)
सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....
सलाम इंडिया आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।
सलाम इंडिया न्यूज़ देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....
सौरभ कुमार सिंह
वाट्सअप...
9058323237
9236038222

