बुलन्दशहर:24 घण्टे में 5628 प्रवासी कामगारों को 191 बसों के जरिये भेजा गया ,जिले के अफसर कर रहे अच्छी ट्यूनिंग के साथ टीम भावना से काम।

बुलन्दशहर:हरियाणा राज्य से प्रवासी मजदूरों का लगातार आने का सिलसिला जारी है जिला प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक5628 प्रवासी कामगारों को उनके गृह जनपद कुल 191 बसों के जरिये भेज गया है। जिनमे मे वो लोग भी शामिल हैं जो कि बुलन्दशहर सीमा में अलग अलग स्थानों से  पैदल चलकर पहुंचे थे ,इस तरह से कुल 1133 प्रवासी मजदूरों को भोजन  की व्यवस्था  कराकर व थर्मल स्कैनिंग के बाद 40 बसों के जरिये जबकि 4495 मजदूरों को 151 उत्तरप्रदेश परिवहन की बसों के माध्यम  से रूठ चार्ट बनाकर उनके गृह जनपद पिछले 24 घण्टे में भेजा गया है। 



बुलन्दशहर:हरियाणा राज्य से उ0प्र0 के प्रवासी मजदूरों/कामगारों को हरियाणा रोडवेज की बसों के द्वारा जनपद बुलन्दशहर में पुराने बस अड्डे पर लाये जाने पर जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह स्वयं लगातार जिले का भृमण कर रहे हैं स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं।



(बुलन्दशहर डीएम रविन्द्र कुमार एवं एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह निरीक्षण के दौरान)


 


हरियाणा से आ रहे प्रवासी मजदूरों/कामगारों का मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्केनिंग के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सभी को खाना, पानी भी उपलब्ध कराया गया।



जिलाधिकारी ने प्रतिदिन हरियाणा राज्य से बसों के माध्यम से आ रहे प्रवासी मजदूरों/कामगारों के बारे में डाटा संरक्षित करते हुए तत्काल बसों के माध्यम से उनके जनपदों को  भेजे जाने के निर्देेश भी दिये।



(एआरएम बुलन्दशहर धीरज सिंह पंवार व्यवस्थाओं में लगे हुए)


इन दिनों जिले के अधिकतर प्रशासनिक अधिकारी भी पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ साथ  प्रवासी मजदूरों को उनके गन्तव्य तक भेजने के लिए दिन रात  सेवाएं दे  रहे हैं।


इन दिनों देखा जा सकता है कि जिले में सभी अधिकारी शासन की मंशा के मुताबिक अपना शत प्रतिशत समय देते हुए प्रवासियों को उनके घरों को पहुंचाने के लिए दृढ़संकल्पित हैं तो वहीं एडीएम प्रशासन  रविन्द्र कुमार स्वयं  पूरे समय शहर के बीचों बीच  स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।



(ट्रैफिक इंस्पेक्टर शौर्य कुमार  रोडवेज बस अड्डे पर डयूटी के दौरान )


अधिकारियों की अच्छी ट्यूनिंग व बेहतर टीम वर्क यहां देखा जा सकता है।


सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह।


सलाम इंडिया के लिए ये जानकारी देवांश दिव्यप्रताप उर्फ महाबली ने भेजी है।


सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....


सलाम इंडिया  आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।


सलाम इंडिया न्यूज़  देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....


 


आपका भी स्वागत है।


सौरभ कुमार सिंह


वाट्सअप...
9058323237
9236038222