बुलन्दशहर:डीएम दफ्तर के गेट पर automatic थर्मल स्केनर हुआ स्थापित।


बुलन्दशहर में कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं कोविड कन्ट्रोल रूम में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच किये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शुक्रवार को  कार्यालय के गेट पर automatic थर्मल स्केनर स्थापित कराया,



डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि इसे  पकड़ने के लिए किसी व्यक्ति की ज़रूरत नहीं है।  इससे कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्केनिंग की जा सकेगी। 



इसके उपरान्त उन्होंने कलेक्ट्रेट में बनाये गये अन्न गोदाम का निरीक्षण किया,निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आटा, दाल, चीनी सहित अन्य सामान को सुव्यवस्थित ढंग से पृथक-पृथक रखने के सम्बन्ध में जागरूक भी किया।



डीएम ने अन्न गोदाम में उपलब्ध सामान के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली।



सलाम इंडिया ।