बुलन्दशहर:लॉक डाउन के पालन से लेकर प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक भेजने को की जा रही व्यवस्थाओं को कमिश्नर व आईजी ने परखा।
कोरोना को हराने को सरकार की मंशा के मुताबिक कार्य हो रहा है ,बुलन्दशहर में भी लॉकडाउन का पालन कराने को सभी अफसर दृढ़संकल्पित हैं शनिवार को मेरठ मंडल कमिश्नर अनिता सी0 मेश्राम औऱ आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनपद बुलंदशहर की सीमा सिकंदराबाद का स्थलीय निरीक्षण किया।
पैदल, निजी वाहनों, साइकिल आदि के माध्यम से प्रवासी मजदूरों/कामगारों के जनपद बुलंदशहर की सीमा में पहुंचने पर की जा रही व्यवस्थाओ के संबंध में आवश्यक जानकारी हासिल करते हुए दिशा निर्देश भी दिए गए।
डीएम बुलन्दशहर ने दोनों अफसरों को जानकारी देते हुए बताया कि बुलन्दशहर जिले की सीमा में आने वाले प्रवासी मजदूरों को आश्रय स्थल पर ठहराकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है, साथ ही सभी लोगों को खाना ,पानी उपलब्ध कराते हुए संबंधित जनपदों के लिए बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए तत्काल भेजा जा रहा हैं।
दोनों अधिकारियों ने बॉर्डर पर आने वाले यात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को भी परखा इस बारे में डीएम बुलन्दशहर रविन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि सिकंदराबाद सीमा पर बसों की व्यवस्था की गई हैं जिसमें मजदूरों को भेजा जा रहा है।
आयुक्त मेरठ मण्डल के द्वारा कोविड-19 के संबंध में जानकारी किये जाने पर ज़िलाधिकारी ने बताया कि समय-समय पर कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों से फोन पर वार्ता करके व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी ली जाती है इसके साथ ही निगरानी समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण देते हुए ग्राम स्तर पर प्रभावी रुप से सक्रिय किया गया है।
(सभी फोटो : जिला सूचना कार्यालय के सौजन्य से)
इस अवसर पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम रविशंकर सिंह, सीओ गोपाल चौधरी भी मौजूद थे ।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह।

