बुलन्दशहर:लॉक डाउन में गरीब असहाय परिवारों को भोजन सामग्री वितरित
शुक्रवार को बुुुलन्दशहर में श्री श्याम मित्र मंडल एवं खाटू श्याम परिवार व भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से लॉक डाउन में गरीब असहाय परिवारों को भोजन सामग्री वितरित की जिसमें उन्होंने बताया कि आर एस एस के प्रमुख श्री मोहन भागवत जी के आहवान पर गरीब असहाय व्यक्तियों की ऐसे समय में मदद करना उनका कर्तव्य है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए श्याम मित्र मंडल एवं खाटू श्याम परिवार पर भरता करता सदैव समर्पित रहेंगे। इस कार्यक्रम में उनके साथ बाबुल, राम प्रजापति ,हरिओम ,तेजा, अवनीश अवस्थी, संजीव बाल्मीकि, सौरभ गोयल, विजय गुप्ता आदि ने आटा चावल दाल आलू व तेल मसाले जैसे पैकेट बनाकर गरीब असहाय लोगों में क्षेत्र में वितरित किए तथा लोगों को मास्क भी वितरित किए गए,इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर पधारे भाजपा के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिरोही भी उपस्थित रहे।
सलाम इंडिया

