बुलन्दशहर:लॉकडाउन में ज़रुरतमन्दों के लिए रसोईघरों में साफ सफाई से उत्तम गुणवत्तापूर्ण बने भोजन ,अफसर कर रहे रेंडम चेकिंग।
देशभर में कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से लॉकडाउन है, ऐसे में जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी प्रशासन करा रहा है तो वहीं जो लोग आश्रय स्थलों में ठहरे हैं उनके लिए भी प्रशासन भोजन की व्यवस्था कराने में जुटा है।
बुलंदशहर में भी प्रशासनिक स्तर पर जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था के लिए अलग-अलग तहसील क्षेत्रों में कम्युनिटी किचन के सहयोग से भोजन की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें समय समय पर अधिकारी गुणवत्ता परखने को भी पहुंच रहे हैं,
बीते दिन शुक्रवार शाम अचानक जरूरतमंद लोगों के लिए तैयार किए जा रहे हैं भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन रविंद्र कुमार के नेतृत्व में एसपी सिटी एसडीएम सदर समेत और कई अफसर इमलिया स्थित कम्युनिटी किचन पहुंचे।
वहां किस तरह से साफ सफाई है, भंडार गृह में कितना स्टाफ है, व किस क्वालिटी की खाद्य सामग्री है इस बारे में औचक निरीक्षण करते हुए पड़ताल की ।और जब अफसरों ने वहां का जायजा लिया उस वक्त वहां मौजूद कर्मचारियों से भी भोजन बनाने के संबंध में जानकारी ली गई ।
इस मौके पर एडीएम प्रशासन रविंद्र कुमार ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए सभी मौजूद अफसरों ने वहां भोजन का स्वाद भी चखा।
एडीएम प्रशासन रविन्द्र कुमार ने कहा कि रेंडम चेकिंग कर हम लोग लगातार पड़ताल कर रहे हैं।
इस मौके पर मिडियाबन्धु भी मौजूद रहे एसडीएम सदर ने कहा कि पूरी तरह से साफ सफाई का प्रत्येक जगह पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है ,तो वही एडीएम प्रशासन ने खाद्य सामग्री का अवलोकन करने के बाद आटे की गुणवत्ता भी परखी और साथ ही वहां रखी साग सब्जी को भी देखा। एडीएम प्रशसन समेत सभी अफसर व्यवस्थाओं से सन्तुष्ठ नजर आए।
गोदाम में रखे गए खाद्य सामग्री से वह संतुष्ट नजर आए, तो वहीं उन्होंने किचन का भी अवलोकन किया किचन में पूरी तरह से साफ सफाई बढ़ती जा रही थी तो वही रोटियां मशीन के जरिए बनाई जा रही थी जबकि बाकी अन्य सभी कार्य मैनुअली वहां किए जा रहे थे।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह की रिपोर्ट।

