बुलन्दशहर:शिकारपुर में अलग अलग कम्युनिटी किचन में बन रहे भोजन की क़्वालिटी से अफसर खुश।साफसफाई व स्वच्छता का रखा जा रहा विशेष ध्यान

 देशभर में लॉकडाउन है और ऐसे में कोरोनावायरस के संक्रमण को मात देने के लिए जहां सरकारें तमाम कोशिशें कर रही हैं, रविवार को  बुलंदशहर  जिले के शिकारपुर नगर का जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने दौरा किया  ।



औचक निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारी अचानक  शिकारपुर प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सामुदायिक सामुदायिक किचन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस मौके पर चौधरी चरणसिंह छात्रावास में सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया गया तो वही शिकारपुर तहसील में बनाए जा रहे हैं भोजन की गुणवत्ता भी डीएम एसएसपी ने परखी। 



तत्पश्चात ग्रामीण विकास सेेवा संस्थान के द्वारा बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता  डीएम और एसएसपी ने परखी, जिला प्रशासन के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक भोजन की गुणवत्ता से दोनों अफसर संतुष्ट नजर आए तो पूरे समय एसडीएम वेदप्रिय  आर्य और सीओ गोपाल  सिंह भी साथ रहे ।



शिकारपुर में अलग अलग जगह पर अपने निरीक्षण के दौरान सामुदायिक रसोई में  साफ सफाई पाकर डीएम और एसएसपी ने वहां मौजूद कर्मचारियों की हौसला अफजाई भी की।


इतना ही नहीं अधिकारियों की तरफ से भोजन बनाने के कार्य में जुटे कर्मचारियों  को मास्क भी वितरित किए गए।


 



इस बारे में एसडीएम वेदप्रिय आर्य ने सलाम इंडिया से बातचीत करते हुए बताया कि डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने शिकारपुर में  भोजन की गुणवत्ता से संतुष्ट थे।



इस मौके पर एसडीएम वेदप्रिय आर्य और सीओ गोपाल सिंह पूरे समय साथ रहे हम आपको बता दें कि बीते दिन भी देर रात को एसडीएम वेदप्रिय आर्य और सीओ गोपाल सिंह लगातार कोरण्टाईन सेंटर्स का औचक निरीक्षण कर रहे थे।




तो वही स्वयं भी भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए जगह-जगह सरप्राइज विजिट करते देखे गए थे फिलहाल शासन की मंशा यही है कि जो भी जरूरतमंद लोग हैं उन्हें गुणवत्ता परक भोजन समय से उपलब्ध हो, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। जिसके लिए शिकारपुर में प्रत्येक स्तर पर एसडीएम शिकारपुर और सीओ शिकारपुर गोपाल सिंह एक्टिव हैं



जानकारी के मुताबिक जिस वक्त डीएम और एसएसपी सामुदायिक किचन में पहुंचे थे उस वक्त वहां भोजन बनाया जा रहा था। हम आपको बता दें कि जरूरतमंद लोगों के लिए और क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहने वाले लोगों समेत प्रवासी मजदूर जो अपने गंतव्य को जिले से निकलते हैं उन सभी के लिए जिले  की सभी तहसीलों में अलग स्थानों पर  सम्बन्धित एसडीएम समेत तहसील के अन्य कर्मचारियों को भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी है ।



डीएम व एसएसपी की सरप्राइज विजिट  के दौरान रविवार को एसडीएम शिकारपुर वेदप्रिय आर्य व सीओ गोपाल सिंह भी पूरे समय साथ रहे ।


 


सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह।


 


9058323237