हंदवाडा में शहीद हए सैनिकों को हिन्दू जागरण मंच ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
हंदवाडा में शहीद हए सैनिकों को हिन्दू जागरण मंच ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
बुलंदशहर जिले में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी और दो जवान तथा राज्य पुलिस का एक उप निरीक्षक बलिदान हो गए। हिन्दू जागरण मंच बुलंदशहर ने परिवार के साथ बलिदानी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
रविंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि हंदवाड़ा में हमारे जवानों और सुरक्षाकर्मियों को खोना बेहद दर्दनाक है। रमज़ान को पवित्र महीना बताने वाले इन कट्टरपंथियों ने इस्लाम का वास्तविक चेहरा आतंकवाद की ऐसी घटनाओं से दिखला दिया है। हमारे वीर सैनिकों ने आतंकवादियों के विरुद्ध अपनी लड़ाई में अद्वितीय साहस दिखाया और देश की रक्षा करते हुए बलिदान हो गए। हम उनकी बहादुरी और बलिदान को शत-शत नमन करते हैं। भारतमाता के वीर सपूतों कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, नायक राजेश, लांस नायक दिनेश, जम्मू कश्मीर पुलिस के एसआई शकील काजी जी के इस बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
हिन्दू जागरण मंच मेरठ प्रान्त के अध्यक्ष प्रवेन्द्र शेखावत ने कहा कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम एक साथ पूरे मेरठ प्रान्त (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) के सभी जिलों / महानगर में हुए और लॉकडाउन का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं ने परिवार के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रविन्द्र शर्मा जिला अध्यक्ष ,महामंत्री शेलेंद्र परमार , बनै सिंह बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष जगनंदन शर्मा, रजनीश राणा, मीडिया प्रभारी संजीव पंडित मंत्री नरेश लोधी, जितेंद्र, पंकज ,लिकेश आर्य, वीरांगना वाहनी संयोजिका एडवोकेट धर्मेन्द्री, बेटी बचाओ सहसंयोजक प्रान्त अश्वनी प्रधान, जिला संयोजक मास्टर शिवदत्त, युवा प्रान्त मंत्री पुष्पेंद्र सिंह ,संजीव योगी , अंकित परमार सहित पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह व लोकेश कुमार ।
सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....
सलाम इंडिया आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।
सलाम इंडिया न्यूज़ देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....
सौरभ कुमार सिंह
वाट्सअप...
9058323237
9236038222
सलाम इंडिया।

