हरियाणा से बसों के जरिये बुलन्दशहर पहुंचे 30 हजार से अधिक कामगारों को भेजा गया उनके घर।

हरियाणा राज्य से पिछले 8 दिनों में बसों के जरिए बुलन्दशहर पहुंचे प्रवासी कामगारों को उनके गृह जनपद भेजा गया है।उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की कुल 964 बसों के जरिये  30 हजार एक सौ 75 प्रवासी कामगारों को उनके गृह जनपद भेजा गया है ।



सरकार की मंशा के मुताबिक  हरियाणा राज्य से  8 दिनों तक लगातार  हरियाणा परिवहन निगम  की बसों के जरिए  यहां  हजारों  कामगार प्रतिदिन  पहुंचते थे  और उसके बाद बुलन्दशहर जिला प्रशासन फिर प्रवासी मजदूरों के लिए तमाम व्यवस्थाओं में जुट जाते थे।



  इस दौरान  उत्तरप्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ए के सिंह ने भी समय समय  पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ,वहीं निगम के सेवा प्रबंधक एन के सिंह भी पूरे समय बुलन्दशहर में ही मौजूद रहे  ।



बुलन्दशहर डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने लगातार सभी व्यवस्थाएं यहां दुरुस्त की हुई थी ,सुरक्षा की दृष्टि से भी और प्रशासन की तरफ से जिला प्रशासन के और भी कई विभागों के अधिकारी इस काम में लगे हुए थे। पिछले 8 दिनों से दिन रात अपर जिलाधिकारी प्रशासन रविंद्र कुमार और एआरएम बुलंदशहर धीरज सिंह पंवार देर रात तक भी रोडवेज बस स्टैंड पर आने वाले प्रवासी मजदूरों की व्यवस्थाओं में जुटे रहते थे। 



इस दौरान बुलन्दशहर में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह भी बराबर आवश्यक दिशा निर्देश समय-समय पर दे रहे थे तो वही निगम के सेवा प्रबंधक एनके सिंह ही पूरे समय बुलन्दशहर में ही मौजूद रहे डीएम और एसएसपी ने जहां भोजन पानी से लेकर स्वास्थ्य सुरक्षा और पुलिस प्रशासन की तरफ से कई अधिकारियों को वहां तैनात किया हुआ था, उसी टीम वर्क के चलते 30175 प्रवासी कामगारों को 964 बसों के जरिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मजदूरों को भेजा गया ।इस बारे में कई बार ऐसी स्थिति भी आई जब बसों की किल्लत बन गयी  लेकिन अधिकारियों ने बेहतर तालमेल बनाते हुये रास्ता भी निकाला, तत्काल हरियाणा राज्य से आने वाले यात्रियों को डीएम ने कांशीराम आवास योजना में ठहरने की व्यवस्था कराई और बसों की व्यवस्था होने के बाद प्रवासी मजदूरों को उनके गृहजनपद भेजा गया।



बसों की किल्लत होने पर निगम के सीनियर ऑफिसर्स ने  तत्काल मेरठ ,हापुड़ और गाजियाबाद से भी परिवहन निगम की बसों को मंगाया गया और सभी हरियाणा से आने वाले मजदूरों को उनके गृह जनपद भेजा गया ।



अधिकतर लोग पूर्वांचल के जनपदों के रहने वाले थे जो कि हरियाणा के अलग-अलग जिलों से बुलंदशहर हरियाणा परिवहन की बसों के द्वारा पहुंचे थे ।



इस बारे में जिम्मेदार अधिकारियों ने बताया कि जो भी हरियाणा से प्रवासी कामगार और उनके परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ होते थे, सभी की थर्मल स्कैनिंग से लेकर भोजन पानी की व्यवस्था भी पूरी तरह से जिला प्रशासन ने संभाली हुई थी , 8 दिनों तक लगातार जिले के अफसर यात्रियों को उनके घरों में भेजने में लगे रहे हम आपको यहां बता दें कि एक बस में सिर्फ 30 ही यात्री रवाना किये जाते थे।



 


इस तरह से 8 दिनों में कुल 30175 प्रवासी कामगारों को हरियाणा से बुलन्दशहर पहुंचने के बाद प्रदेश के अलग अलग जनपदों में भेजा गया।जिसमे जिले के सभी अधिकारियों में काफी अच्छा तालमेल देखा गया ।



सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह।


9058323237