लॉक डाउन का कितना हो रहा पालन ,यही जानने को अफसर कर रहे सरप्राइज विजिट


लॉक डाउन  का कितना हो रहा पालन...यही जानने के.....


लॉकडाउन की सही स्थिति का आंकलन  लेने के लिए ज़िलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गोपनीय तरीक़े से आज सुबह सुबह बुलंदशहर नगर एवं खुर्जा नगर में मंडी क्षेत्र एवं अन्य बाज़ार का प्राइवेट कार से निरीक्षण किया गया।



दरअसल  लगातार प्रशासनिक अधिकारी जहां टीम बनाकर क्षेत्र में भ्रमण पर हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस विभाग भी काफी सजग है ।तो वहीं नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन भी लिया जा रहा है।



जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह आज तड़के सरप्राइज विजिट पर एक प्राइवेट कार से निकले और उन्होंने जिले के कई क्षेत्रों का दौरा किया, जिसका मकसद यही था कि लॉक डाउन का किस तरह से पालन कराया जा रहा है इस बारे में जानकारी मिल सके ।जिलाधिकारी और एसएसपी सादा लिबास में सड़कों पर खासतौर पर कॉमन मैन की तरह भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जायजा लेने पहुंचे इस दौरान जिलाधिकारी ने जहां रेड टीशर्ट पहनी हुई थी तो वही एसएसपी संतोष कुमार सिंह पेंट शर्ट में नजर आए।


सलाम इंडिया