लॉक डाउन का समर्थन: रमज़ान के पहले जुमे को मस्जिदों में रहा सन्नाटा, घरों में पढ़ी गई नमाज़

 


रमज़ान के पहले जुमे को मस्जिदों में रहा सन्नाटा, घरों में पढ़ी गई नमाज़



कोरोना महामारी के चलते जारी लॉकडाउन में पवित्र माह रमजान के पहले जुमे को बुगरासी कस्बे की मस्जिदें सुनसान रहीं। लोगों ने घरों में ही नमाज़ अता कर आपदा से निजात की दुआ मांगी। इस दौरान उलेमाओं ने भी लोगों से लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करने की अपील की।



मुस्लिम सम्प्रदाय के लिये माह ए रमज़ान सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस माह में अकीदतमंद रोज़ा रखकर दिन रात इबादत करते हैं। जिससे मस्जिदें गुलज़ार रहती है। इस बार कोरोना महामारी ने सबकुछ बदलकर रख दिया है। घरों में कैद लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं। मस्जिदें सुनसान हैं। सारी नमाज़ें घरों में ही व्यक्तिगत रूप से पढ़ी जा रही है। रमज़ान के पहले जुमे को भी लोगों ने घरों में ज़ोहर की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद लोग इस मुश्किल वक़्त और महामारी से निजात की दुआएं मांगी। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से घरों में रहकर ज़्यादा से ज़्यादा इबादत कर दुआएं मांगने और लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।


सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....


सलाम इंडिया  आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।


सलाम इंडिया न्यूज़  देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....


सौरभ कुमार सिंह



वाट्सअप...
9058323237
9236038222