लॉक डाउन में पात्रों को खाधान्न उपलब्ध कराने के लिए आज से फिर ..... 

लॉक डाउन में पात्रों को खाधान्न उपलब्ध कराने के लिए बुलन्दशहर एसडीएम  ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश..... 


पी एच एच एवं अंत्योदय योजना हेतु अतिरिक्त चावल निशुल्क वितरण किए जाने का निर्णय लिया गया है, वर्तमान में डब्ल्यूएचओ द्वारा घोषित महामारी कोविड-19 के कारण प्रभावित होने वाली विभिन्न प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियों के कारण दैनिक रूप से काम करने वाले मजदूरों के भरण पोषण हेतु अपर मुख्य सचिव एवं वित्त आयुक्त की तरफ से दिशानिर्देश दिए गए हैं  अंत्योदय ग्रामीण क्षेत्र, अंत्योदय शहरी क्षेत्र ,सक्रिय मनरेगा जॉब कार्ड धारक, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों व नगर निकाय में पंजीकृत श्रमिकों  को मई माह में नियमित वितरण में निशुल्क खाद्यान्न श्रेणीकृत लाभार्थियों को प्राप्त कराए जाने का निर्णय राज्य सरकार के द्वारा लिया गया है ,जिस हेतु शासन एवं खाद्य आयुक्त  द्वारा जनपद स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।




  समस्त नोडल अधिकारी माह मई में 1 मई से लेकर 12 मई तक समस्त अंत्योदय प्रति कार्ड 35 किलोग्राम जिसमें 20 किलोग्राम गेहूं और 15 किलोग्राम चावल तो वहीं मनरेगा जॉब कार्ड होल्डर, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक, नगर निकाय में पंजीकृत श्रमिकों को जिनके पास पात्र गृहस्थी कार्ड है को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम जिसमें 3 किलोग्राम  गेंहूँ ,2 किलोग्राम चावल खाद्यान्न निशुल्क वितरित किया जाएगा।        
     इस बारे में उचित दर विक्रेता के खाते में अंत्योदय कार्ड ₹85 एवं पात्र गृहस्थी कार्ड हेतु प्रति यूनिट ₹12 देय होगा जो नोडल अधिकारियों द्वारा वितरण प्रमाणित होने के उपरांत वितरित किया जाएगा। उक्त के अवशेष कार्ड धारकों को अनुमन्य मात्रा में खाद्यान्न का वितरण भी किया जाएगा ,पात्र गृहस्थी परिवार के दैनिक श्रमिकों द्वारा श्रम विभाग एवं नगर विकास विभाग के द्वारा निर्गत पंजीकृत प्रपत्र प्रस्तुत करने पर उन्हें माह मई 2020 का खाद्यान्न निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। नोडल अधिकारी द्वारा प्रस्तुत पंजीकरण प्रपत्र का अवलोकन कर रजिस्टर एवं सूची में दर्ज किया जाएगा ,उपरोक्त वर्णित कार्ड धारकों के अतिरिक्त अन्य सभी पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को सामान्य नियमित खाद्यान्न प्राप्त करना होगा ।
हम आपको बता दें कि  29 अप्रैल 2020 के द्वारा तहसील बुलंदशहर के समस्त उचित दर की दुकानों पर पर्यवेक्षक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें समस्त पर्यवेक्षक अधिकारी द्वारा माह मई एवं जून में अंत्योदय कार्ड धारकों प्रधानमंत्री गरीब योजना के अंतर्गत 5 किलोग्राम चावल का निशुल्क वितरण 15 से 26 तक किया जाएगा । अधिकारी एवं उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है  कि वह सामान्य एवं निशुल्क वितरण के दौरान केवल ऑनलाइन सूची में प्रदर्शित कार्ड धारकों को राशन वितरित करना सुनिश्चित करेंगे , पर्यवेक्षक अधिकारियों की ड्यूटी मई से जून तक प्रभावी रहेगी। पर्यवेक्षक अधिकारी संबंधित दुकान के कार्ड धारकों की राशन संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी करेंगे, तो वहीं कोविड-19 की संभावनाओं के दृष्टिगत खाद्यान्न वितरण के समय उचित दर की दुकानों पर सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के बारे में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं । 
 टोकन सिस्टम लागू कराते हुए यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि 5 से अधिक उपभोक्ता एक साथ न रहें   और   सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए कम से कम 1 मीटर की दूरी होना आवश्यक है, तो वहीं दुकानदारों से भी कहा गया है कि उनकी उचित दर की दुकानों पर सैनिटाइजर ,साबुन, पानी ,रखा जाए उसके उपरांत ही पॉस मशीन का प्रयोग किया जाए, उपरोक्त के क्रम में निर्देशित  भी किया गया है कि निर्धारित तिथि में ग्राम में अपनी उपस्थिति में वितरण दिवस के प्रथम दिन समस्त अंत्योदय कार्डधारक एवं मनरेगा जॉब कार्ड धारक में पंजीकृत श्रमिकों जो शासन द्वारा श्रेणी क्रम लाभार्थियों से सम्मिलित हैं को निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा ।  वितरण दिवसों में नियमित खाद्यान्न हेतु आवश्यक धारकों को निर्धारित खाधान्न का मूल्य लेकर ही खाद्यान्न वितरण किया जाएगा।  15 मई 2020 से 26 मई तक अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री गरीब योजना के अंतर्गत चावल का निशुल्क वितरण भी  किया जाएगा।



इस बारे में सलाम इंडिया को एस.डी.एम. सदर  डॉक्टर सदानंद गुप्ता ने जानकारी दी कि उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी ,अधिशासी अभियंता ,नलकूप खंड बुलंदशहर ,उप कृषि रक्षा निदेशक, खंड शिक्षा अधिकारी बुलंदशहर ,अगौता, लखावटी, गुलावठी व बीबीनगर को अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने हेतु अवगत करा दिया है।उन्होंए बताया कि साथ ही क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक तहसील बुलंदशहर को भी जानकारी इस बारे में दे दी गई है, वहीं  बुलंदशहर तहसील क्षेत्र के समस्त उचित दर विक्रेताओं को सूचना दे दी गयी है,साथ ही उन्होंने  पारदर्शी तरीके से बिना किसी लापरवाही के इस बारे अमीन आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं डॉक्टर सदानन्द गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि  किसी भी तरह की लापरवाही या कार्य के प्रति लापरवाही या फिर गड़बड़झाला करते कोई पकड़ा गया तो ऐसे गैर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।


सलाम इंडिया