लॉक डाउन में थैलेसीमिया पीड़ितों का दर्द कोई तो समझे:मनबीर सिंह।

कल 8 मई यानी अंतरराष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस है , वहीं देश लॉकडाउन में है, देश में लाखों बच्चे थैलेसीमिया मेजर रोग से पीड़ित हैं जिन्हें जीवन भर बार-बार प्रत्येक 15 से 20  दिन  में ब्लड चढ़ाना पड़ता है तथा अत्याधिक महंगी दवाइयां खरीदकर खानी पड़ती हैं।



देश के लाखों बच्चों की परेशानी को देखते हुए मैं मनवीर सिंह  निवासी बुलन्दशहर ने माननीय सुप्रीम कोर्ट में एक रिट दाखिल सन 2018 में की ,जिसमें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने सभी राज्यों को नोटिस जारी किए। देश में प्रत्येक वर्ष 15000 बच्चे थैलेसीमिया मेजर रोग के संग जन्म लेते हैं।


थैलेसिमिया से पीड़ित बच्ची


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कुछ राज्य हरकत में आए जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार ने 2018 में 5.30 करोड़ रुपए थैलेसीमिया रक्त विकार के लिए जारी करे । सन 2019 में भी शासन ने 13 मंडलों को फंड जारी किया जिसमें कैटेगरीवाइज फंड को खर्च करने की विधि भी बताई, जिसमें आयरन चिलेशन मेडिसिन, लिको फिल्टर, थैलेसीमिया डे केयर एवं जागरूकता अभियान हेतु होल्डिंग लगाकर थैलेसीमिया रोग की रोकथाम की जानकारी देने के लिए दिशानिर्देश थे। परंतु पूरे उत्तर प्रदेश के किसी भी जनपद या मंडल के चिकित्सा अधिकारियों ने प्रदेश में थैलेसीमिया की रोकथाम हेतु कोई शायद ही कहीं प्रचार प्रसार किया हो कोई होर्डिंग तक भी नहीं लगाई।



आज देशभर में लॉकडाउन है ,थैलेसीमिया रोगियों को ब्लड डोनेशन नहीं हो रहा है हॉस्पिटल सील हैं, प्राइवेट डॉक्टर देख नहीं रहे सीमाएं सील हैं, दिल्ली जाने के लिए सभी जिलों की सीमाएं सील हैं लॉक डाउन परिस्थितियों में थैलेसीमिया रोगियों को घर पर ही ब्लड चढ़ाने को मजबूर होना पड़ रहा है एवं मेडिकल स्टोर या वैद्य का सहारा थैलासीमिया रोगियों को लेना पड़ रहा है।


थैलेसीमिया पीड़ित बच्चा अपने पिता संग।


सरकारी हॉस्पिटल में आयरन चिलेशन दवाई नहीं है थैलेेसीमिया रोगियों की बढ़ती समस्या को देखकर मैं मनवीर सिंह ने 2 तारीख को महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार से थैलेेसीमिया रोगियों को चिकित्सा सुविधा दिलाने हेतु चिट्ठी लिखी है ,जिसमें राष्ट्रपति भवन कार्यालय के अपर सचिव अशोक कुमार जी ने स्वास्थ्य मंत्रालय को थैलेेसीमिया रोगियों को हो रही परेशानी से अवगत कराया है तथा कठोर कदम उठाने के आदेश जारी किए हैं।



सलाम इंडिया के लिए मनवीर सिंह ।


(मनवीर सिंह लंबे समय से थैलेसिमिया पीड़ितों की समस्याओं को उठाते हुए आ रहे हैं।)


 


सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....


सलाम इंडिया  आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।


सलाम इंडिया न्यूज़  देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....


सौरभ कुमार सिंह



वाट्सअप...
9058323237
9236038222


 


 


सलाम इंडिया।