मारपीट का एक वीडियो जिले में है इन दिनों चर्चाओं में .......

बुलंदशहर में एक वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वायरल वीडियो में एक महिला और एक युवक की कुछ लोगों के द्वारा बन्द कमरे में मार पिटाई की जा रही है , मार खाने वाले युवक के द्वारा इस मामले में खुर्जा कोतवाली में कुछ लोगों के खिलाफ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गयी है,पुलिसमामले की पूछताछ में जुट गयी है ।



बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर  कोतवाली  क्षेत्र में महिला और युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में महिला और एक युवक की जमकर कुछ लोग  पिटाई करते नज़र आ रहे हैं,अब इस मामले में खुर्जा पुलिस ने संज्ञान लिया है,पिटाई करने वाला युवक वीडियो में अपनी पत्नी को बेरहमी से पीट रहा है साथ ही एक अन्य युवक की भी धुनाई की जा रही है, महिला के पति ने ही स्वयं पूरे वाकिये की वीडियो भी बनाई हैं और फिर किसी तरह वो  वीडियोज  सोशल मीडिया पर  वायरल हैं ,मारपीट की शिकार हो रही महिला 
और एक युवक के साथ कुछ लोग अपशब्दों का भी प्रयोग कर रहे हैं,जानकारी के मुताबिक पुरुष जब अपने घर पर पहुंचा तो एक अन्य युवक उसके घर में था जिसपर आव देखा न ताव कुछ साथियों के साथ मिलकर वीडियोग्राफी करते हुए जमकर उस युवक ने अपनी उतनी ओर घर में मील एक युवक की खूब धुनाई की ,अब इस मामले में मार खाने वाले युवक ने थाने में तहरीर पहुंचाई है।



वहीं इस मामले में सीओ खुर्जा सुरेश कुमार का कहना है कि  एक व्यक्ति ने खुर्जा कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है कि उसके साथ कुछ लोगों ने घर में बंद करके मारपीट की है,इस घटनाक्रम में युवक को काफी गम्भीर चोटें आई हैं, पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है जांच की जा रही है,जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर उचित कदम उठाते हुए कार्रवाई की जाएगी।


सलाम इंडिया