नाइटिंगेल ऑफ फ्लोरेंस, मोर्डन नर्सिंग की फाउंडर को किया गया याद

नाइटिंगेल ऑफ फ्लोरेंस, मोर्डन नर्सिंग की फाउंडर को किया गया याद



कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए दिन-रात देखा जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, तो वहीं 12 मई को आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर देश दुनिया में कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया है तो वहीं बागपत जिले के बड़ोद कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज चिकित्सकों  और स्टाफ नर्सेज ने अपने अपने ढंग से इस दिवस को मनाया।



इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने 
नाइटिंगेल ऑफ फ्लोरेंस को याद किया उनके सम्मान में सभी ने लॉकडाउन में भी बेहतर सेवाएं देने का प्रण किया,



हम आपको बता दें कि नाइटिंगेल मोर्डन नर्सिंग की फाउंडर थीं. उन्होंने क्रीमिया के युद्ध के दौरान कई महिलाओं को नर्स की ट्रेनिंग दी थी और कई सैनिकों का इलाज भी उस वक्त  किया था।



12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के तौर पर मनाया जाता है।इस मौके पर नर्स राजेश्वरी, जुबैदा ,राशिका निर्मल पॉल ,अनिता पंवार आदि ने भी अपने विचार रखे और उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में नर्स बेहद अहम भूमिका निभा रही हैं... इतना ही नहीं जान पर खेलकर मरीजों का इलाज करने में भी नर्स मदद कर रही हैं।



अपने घरों से दूर, परिवार से दूर रहकर अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर रही हैं। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी  समाज के लिए यथासम्भव सहयोग हरने का प्रण लिया।


 


सलाम इंडिया के लिए राशिका निर्मल पॉल स्टाफ नर्स।


 


सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....


सलाम इंडिया  आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।


सलाम इंडिया न्यूज़  देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....


सौरभ कुमार सिंह


वाट्सअप...
9058323237
9236038222