प्रवासी मजदूरों का बुलन्दशहर पहुंचने का सिलसिला जारी,राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने डीएम संग लिया व्यवस्थाओं का जायजा।
राज्यमंत्री अनिल शर्मा एवं जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने तीसरे दिन हरियाणा राज्य से उ0प्र0 के प्रवासी मजदूरों/कामगारों को हरियाणा रोडवेज की बसों के द्वारा जनपद बुलन्दशहर में पुराने बस अड्डे पर लाये जाने पर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आये प्रवासी मजदूरों/कामगारों के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल करते हुए एआरएम रोडवेज धीरज सिंह पंवार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एआरएम से कहा गया कि प्रतिदिन आने वाले प्रवासी मजदूरों/कामगारों के संबंध में डाटा संरक्षित करते हुए उसी दिन रोडवेज की बसों के माध्यम से उनके जनपदों को भेजा जाये। साथ ही हरियाणा से आ रहे प्रवासी मजदूरों/कामगारों का मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्केनिंग के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए पाया गया।
हरियाणा से आये प्रवासी मजदूरों/कामगारों से उनके गृह जनपदों के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्हें खाने के पैकेट वितरित किये गए। प्रदेश के जनपदों से हरियाणा राज्य के प्रवासी मजदूरों को बसों के माध्यम से नया बस अड्डा बुलन्दशहर से हरियाणा राज्य के लिए भेजा जायेगा।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रवीन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह।
सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....
सलाम इंडिया आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।
सलाम इंडिया न्यूज़ देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....
सौरभ कुमार सिंह
वाट्सअप...
9058323237
9236038222

