"रा:राजनीति"पर खबर दिखाए जाने के बाद एसटीएफ ने महाठग को किया गिरफ्तार,वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण साहनी की खबर का जबरदस्त असर ।
प्रवीण साहनी की खबर का जबरदस्त असर
चैनल "रा:राजनीति"पर खबर दिखाए जाने के बाद एसटीएफ ने महाठग को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद/लखनऊ : नोएडा से संचालित डिजिटल चैनल "रा:राजनीति" पर दिखाई गई गाजियाबाद के एक ठग की खबर पर जबरदस्त असर हुआ है, इस मामले में लखनऊ एसटीएफ ने ठग पीयूष अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पीयूष अग्रवाल एक IAS को मनचाही पोस्टिंग दिलाने के लिए दलाली कर रहा था । दलाली की रकम सवा करोड रुपए तय हुई थी जिसमें से पेशगी के तौर पर ₹15 लाख रुपये की अदायगी भी हो गई थी। इस दलाली का पर्दाफाश पत्रकार प्रवीण साहनी ने अपने डिजिटल चैनल "रा:राजनीति" पर किया था। दरअसल प्रवीण साहनी के हाथ दलाल और आईएएस के एक रिश्तेदार के बीच खरीद-फरोख्त से संबंधित एक ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग लग गई थी जिसकी तस्दीक के बाद उन्होंने इस खबर को चैनल पर चलाया था।
जिस पर अब कार्रवाई हुई है और ऑडियो में सरकार को बेचने की बात कर रहे पीयूष अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पीयूष अग्रवाल राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि सोसाइटी में रहता है और खुद को डीडी न्यूज़ का पत्रकार बताता था ।
जिस दौर में किसी खबर में सरकार का नाम आ जाने से बड़े पत्रकार और पत्रकारों को पसीना छूट जाता है और खबर को ड्रॉप कर दिया जाता है उस दौर में दिग्गज पत्रकार प्रवीण साहनी ने अपने चैनल "रा राजनीति" में दलाली की एक ऐसी सच्चाई दिखाई जिसकी तपिश लखनऊ तक पहुंची तो हल्ला भी मचा।
खबर में एक दलाल सरकार की छवि को तार-तार करता दिखाई और सुनाई दिया तो सरकार भी हरकत में आई।। सरकार ने राजनीति की खबर को गंभीरता से लिया और एसटीएफ से मामले की जांच कराई एसटीएफ ने मामले की जांच के बाद आज सरकार की छवि दागदार करने वाले दलाल पीयूष अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया एसटीएफ के मुताबिक पीयूष अग्रवाल खुद को डीडी न्यूज़ का पत्रकार बताता था उसके कब्जे से डीडी न्यूज़ का एक आई कार्ड भी बरामद हुआ है जो फर्जी पाया गया है।
सलाम इंडिया ।

