रहस्यमयी ढंग से सुलभ शौचालयों में लगी आग....

यूपी के बुलंदशहर में लॉकडाउन के चलते कोतवाली नगर इलाके के पुराने जेल ग्राउंड  में  खड़े सुलभ शौचालयों में अचानक  आग लग गई,



आग भी इस कदर लगी कि एक एक  करके खड़े तीन  स्वचालित शौचालय  धू-धू कर जल उठे, आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा।



यह सभी शौचालय पुरानी जेल परिसर में लॉकडाउन के चलते खड़े थे, इन सभी मोबाइल शौचालयों को सड़क किनारे गुजरने वाले राहगीरों या प्रदर्शनी मेलों के दौरान लोगों के इस्तेमाल के लिए बनाया गया था।



जिनकी कीमत लाखों रुपए थी मगर लॉकडाउन के शुरुआती दिनों से भी पूर्व से लंबे वक्त से यह शौचालय वहां खड़े थे ।



(जानकारी देते हुए अग्निशमन विभाग के कर्मचारी कय्यूम। ) 


हालांकि मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड  के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया मगर तब तक 3 शौचालय जलकर राख हो चुके थे ,मौके पर पहुंचे फायर कर्मी कय्यूम ने बताया कि आनन फानन में   आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था,हमने काफी तेजी दिखाई और समय रहते आग पर काबू पाने में सभी अग्निशमन टीम के सदस्यों ने आग बुझानर को प्रयास किया।



 


सलाम इंडिया के लिए सुमित शर्मा की रिपोर्ट।