रियलिटी चेक में जानिए कौन पास.. कौन फेल.....

जनपद में लाॅक डाउन के नियमों का प्रभावी रूप से अनुपालन किये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह ने देर रात्रि प्राईवेट कार से बुलन्दशहर नगर का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।



निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चैराहों पर पुलिस मुस्तेदी के साथ नजर आई अफसरों के मुताबिक  वाहनों को रोककर वाहनों में सवार लोगों से बाहर घूमने का कारण पूछने के साथ उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने के लिए चेउ पुलिसकर्मी पाए गए।



निरीक्षण के क्रम में मण्डी समिति बुलन्दशहर का निरीक्षण करते हुए सब्जी विक्रेताओं से आवश्यक जानकारी लेते हुए उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही मण्डी में बाहर से आने वाली सब्जियों, फलों के बारे में भी जानकारी की। मण्डी में फल, सब्जी आदि की फुटकर बिक्री नहीं किये जाने के लिए भी संबंधित को निर्देशित किया गया।



जिलाधिकारी ने मण्डी में लगने वाली भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस  की ड्यूटी लगाते हुए लाउडस्पीकर से एनाउन्समेन्ट कराने एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के लिए लोगों को निर्देशित किया। उन्होंने मण्डी सचिव को निर्देश दिये कि  भीड़़ वाली फल, सब्जी की दुकानों को पृथक-पृथक मण्डी स्थल के  खाली मार्गो पर लगवाया जाये जिससे लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।



इस मौके पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने रात्रि में नगर का भ्रमण करते हुए रोडवेज बस स्टेशन पर पहुंच कर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया, अफसरों के मुताबिक कोरोनावायरस से बचाव के लिए देशभर में  लॉकडाउन है शासन की मंशा के मुताबिक जिले में नियम कायदे कानूनों का पालन कराया जा रहा है।अगर कहीं कोई समस्या आती है तो तत्काल निदान कराने को सभी प्रयत्नशील हैं।


सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह।


सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....


सलाम इंडिया  आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।


सलाम इंडिया न्यूज़  देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....


सौरभ कुमार सिंह


वाट्सअप...
9058323237
9236038222