स्वास्थ्य विभाग ने डोर टू डोर टीम भेजकर कराया स्वास्थ्य परीक्षण

स्वास्थ्य विभाग ने डोर टू डोर टीम भेजकर कराया स्वास्थ्य परीक्षण।
    नगर में 42 टीमों ने किया लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण बुुुलन्दशहर जिले के स्याना तहसील क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बुगरासी में लगातार बढ़ रहे कोरना पॉजिटिव रोगियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नगर में अभियान चलाकर लोगों का परीक्षण शुरू किया | चिकित्सा अधिकारी डॉ रविंद्र कुमार के दिशा निर्देशन में बनाई गई 42 टीमों ने डोर टू डोर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।



 


चिकित्सा अधिकारी डॉ रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर व क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए  42 टीमें लगाई गई हैं, स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर  थर्मल स्क्रेनिंग कर  जांच कर रही हैं ।चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नगर के अलावा क्षेत्र के गांव में टीम भेजकर लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाएंगे ।


सलाम इंडिया के लिए अमन त्यागी की रिपोर्ट।