तो क्या लॉकडाउन में जरूरतमंद खाली हाथों को मिलेगा काम......
आज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को नमस्ते-अवेय नाम से बनाये गये मास्क डिजाइनर मनीष त्रिपाठी के द्वारा प्रयोग हेतु उपलब्ध कराये गये। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इन मास्क को तैयार कराकर एमेजोन, फ्लीपकार्ट एवं अन्य माध्यम से जरूरतमंदों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
साथ ही बुलन्दशहर जनपद में भी ऐसे कामगारों जिनके पास वर्तमान में कोई काम नहीं है उन्हें रोजगार दिये जाने के लिए उनसे मास्क तैयार करायें जायेंगे। जिलाधिकारी ने इन मास्क को जनपद स्तर पर लॉकडाउन केे दौरान रोजगार नहीं मिलने वाले कारीगरों को प्रशिक्षण देते हुए उनसे मास्क तैयार कराकर अन्य जनपदों में लोगों तक भी उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये , जिससे कारीगरों को रोजगार मिल सके।
इस बारे में सलाम इंडिया से बातचीत करते हुए डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बताया कि उनकी कोशिश यही है कि शासन प्रशासन के सहयोग से जरूरतमंदों तक मास्क उपलब्ध कराए जाएं और इसमें ऐसे बेरोजगार लोगों को भी जोड़ा जाए जो हुनरमंद हैं,लेकिन फिलहाल लॉक डाउन की वजह से जिनके हाथ खाली हैं जिन पर कोई रोजगार नहीं है उन लोगों को इस कार्य में शामिल करने की मंशा है,मनीष ने बताया कि वह स्वयं एक डिजाइनर हैं और उन्होंने कुछ डिजाइन इसमें बनाए और फिर उन डिजाइंस पर काम किया और अब वह यही चाहते हैं कि इसमें (मास्क बनाने के लिए)लोगों को हुनरमंद बनाते हुए कोरोनावायरस को मात देने के लिए जहां मास्क की आवश्यकता है उसमें मदद की जाए।
उन्होंने कहा कि क्योंकि वो स्वयं यूपी के लख़नऊ से हैं तो उनकी मंशा है कि सबसे पहले दिल्ली एनसीआर समेत अपने प्रदेश में इस तरफ सहयोग किया जाए,उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है,और निरंतर एक टीम के तौर पर वो आगे बढ़ रहे हैं ।फिलहाल युवा मनीष त्रिपाठी की प्लानिंग से लगता है कि न सिर्फ जरूरतमंदों को रोजगार मिल सकता है बल्कि वहीं संक्रमण से बचाव के लिए जो ज़रूरी है मास्क वो भी लोगों को उपलब्ध हो पाएंगे।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह।
सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....
सलाम इंडिया आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।
सलाम इंडिया न्यूज़ देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....
सौरभ कुमार सिंह
वाट्सअप...
9058323237
9236038222

