विश्व नर्स दिवस" के अवसर पर राष्ट्र चेतना मिशन ने जिला चिकित्सालय की नर्सों का किया अभिनंदन व सम्मान
"विश्व नर्स दिवस" के अवसर पर राष्ट्र चेतना मिशन ने जिला चिकित्सालय की नर्सों का किया अभिनंदन व सम्मान
आज विश्व नर्स दिवस (12 मई) के अवसर पर बुलन्दशहर की सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के पदाधिकारियों ने कोरोना वैश्विक महामारी के इस भीषण संकट काल के दौरान भी जिला चिकित्सालय में पूर्ण कर्त्तव्यनिष्ठा से रोगियों की सेवा में निरंतर संलग्न दर्जनों नर्सों को शारीरिक दूरी का पूर्ण पालन करते हुए फूलमालाओं एवं पुष्पवर्षा से अभिनंदन कर सम्मानित किया।
आज मंगलवार को बुलन्दशहर में जनसेवा में सतत समर्पित सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के पदाधिकारी, अध्यक्ष हेमन्त सिंह व सचिव सवदेश चौधरी तथा समाजसेवी मनवीर सिंह के साथ जिला अस्पताल पहुँचे, जहाँ सबसे पहले जिला चिकित्सालय प्रभारी, सीएमएस डॉ. दिनेश कुमार को माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
उसके उपरांत हॉस्पिटल की गैलरी में शारीरिक दूरी का पूर्ण पालन करते हुए स्टाफ़ नर्स इंचार्ज कुसुम जी सहित दर्जनों नर्सों को माला पहनाकर, पुष्पवर्षा कर तथा तालियाँ बजाकर उनका अभिवादन व सम्मान किया गया।
हेमन्त सिंह ने कहा कि ऐसे भीषण संकट काल में भी पूर्ण मनोयोग से रोगियों की सेवा में लगे समस्त नर्सिंग स्टाफ का योगदान पूजनीय है..
...जो अपने जीवन के संकट के बावजूद अन्य रोगियों की जीवनरक्षा में लगे हुए हैं। इस अवसर पर संस्था के हेमन्त सिंह, सवदेश चौधरी, मनवीर सिंह, गौरीशंकर राजपूत, रजत चौधरी, विशाल गिरी, विकास सिंह, ऋतिक शर्मा, तुषार गुप्ता आदि पदाधिकारी सम्मिलित रहे।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह।
सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....
सलाम इंडिया आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।
सलाम इंडिया न्यूज़ देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....
सौरभ कुमार सिंह
वाट्सअप...
9058323237
9236038222

