अब मोबाइल पर मिलेगी कोरोना की जांच रिपोर्ट  - प्रदेश सरकार ने जारी किया लिंक 

अब मोबाइल पर मिलेगी कोरोना की जांच रिपोर्ट 


- प्रदेश सरकार ने जारी किया लिंक 


- लिंक पर क्लिक कर खुद देख सकेंगे रिपोर्ट 


 


बुलंदशहर। अब कोरोना की जांच रिपोर्ट घर बैठे मोबाइल पर मिल सकेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से लिंक जारी किया गया है। पहले कोरोना की जांच कराने वाले जिले में इंटीग्रेटेड डिसीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) पर जाकर खुद रिपोर्ट की जानकारी करते थे। हालांकि  पॉज़िटिव होने की सूचना कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर अथवा संबन्धित स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से दी जाती थी। प्रायः सैंपलिंग के बाद लोग कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर अथवा संबंधित स्वास्थ्य केन्द्रों से संपर्क करते थे, लेकिन अब कोविड जांच करवाने वाले अपनी रिपोर्ट मोबाइल पर ही देख सकते हैं। 



सलाम इंडिया प्रतिनिधि को जानकारी देते ACMO डॉक्टर रोहताश यादव


 


सरकार की ओर से आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट घर बैठे जाने के लिए एक लिंक तैयार किया गया है।   https://labreports.upcovid19tracks.in/ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसमें जांच के समय दिया गया मोबाइल नंबर व सैंपल कलेक्शन की तारीख डालने पर सैंड ओटीपी का ऑप्शन आएगा। ओटीपी भेजते ही संबंधित रिपोर्ट आपके मोबाइल या कंप्यूटर के स्क्रीन पर होगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कोरोना के नोडल अधिकारी डा. रोहताश यादव ने बताया कि सैंपलिंग कराने वाले  रिपोर्ट जानने के लिए चिंतित  होते हैं। जनपद के कोरोना टेस्ट कराने वाले व्यक्तियों को सरकार द्वारा बड़ी राहत दी गई है। 


अब कोरोना टेस्ट करवाने वाले व्यक्ति अपनी रिपोर्ट घर बैठे अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। इस रिपोर्ट को आसानी से सेव या प्रिंट किया जा सकता है। इस रिपोर्ट पर किसी के हस्ताक्षर या मुहर की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले कोरोना का सैंपल देने के बाद तीन से चार दिन तक का इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब इस सुविधा से लोगों को इसका सीधा लाभ होगा।


 सलाम इंडिया के लिए बुलन्दशहर से रेनू शर्मा की रिपोर्ट l