अज्ञात अवस्था में मिली बालिका को उसके पिता और भाई की सुपुर्दगी में दिया गया।बेहतरीन कार्य कर रहा जिले का वन स्टॉप सेंटर

बुलंदशहर:अज्ञात अवस्था में पाई गई बालिका वर्षा पुत्री स्वर्गीय देशराज ग्राम रसूलपुर ताजपुर अलीगढ़ जोकि जिला समन्वयक चाइल्डलाइन द्वारा 14/9/2020 रात्रि 10:00 बजे लावारिस अवस्था में लाई गई थी, वन स्टॉप सेंटर पर महिला को आश्रय दिया गया ।


वन स्टॉप सेंटर प्रभारी  रुचिका देवी, जिला संयोजक श्रीमती पूनम सुदेश द्वारा उक्त महिला की काउंसलिंग की गई। महिला द्वारा बताए गए पते को खोजने हेतु संबंधित जिले से संपर्क किया गया एवं बताए गए ग्राम प्रधान से संपर्क कर महिला की माता से बात की गई । पुलिस स्कॉर्ट की व्यवस्था कर वर्षा को उसके गांव भेज गया दिया गया।


इसी तरह एक अज्ञात बालिका को थाना कोतवाली नगर से दिनांक 28 मई 20 को रात करीब 1:30 बजे वन स्टॉप सेंटर पर आश्रय हेतु लाया गया था बालिका का चिकित्सा परीक्षण हेतु आदेश बाल कल्याण समिति द्वारा दिया गया जिसके बाद कुमार सुदेश जिला समन्वयक महिला शक्ति केंद्र द्वारा बालिका का चिकित्सा परीक्षण कराए गए।


उक्त बालिका की  काउंसलिंग के दौरान बालिका ने जिला फतेहपुर, सीतापुर, बाराबंकी में अपना गांव होना बताया । बालिका द्वारा सख्ती से पूछताछ करने के बाद पुणे गांव दिन पुणे थाना घुंगटे जिला बाराबंकी बताया गया । संबंधित थाने से संपर्क कर उक्त बालिका के संबंध में वार्ता की गई तथा बालिका द्वारा बताए गए पते को थानाध्यक्ष द्वारा सत्यापित किया गया ,तत्पश्चात द्वारा ग्राम प्रधान का नंबर उपलब्ध कराया गया ग्राम प्रधान से संपर्क किया गया।


ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि उनके गांव से एक बालिका लापता है ,ग्राम प्रधान द्वारा बालिका के माता-पिता से बात कराई गई तथा माता-पिता द्वारा वीडियो कॉल पर अपनी पुत्री की पहचान की गई, जिसके बाद सुपुर्दगी हेतु बालिका के पिता एवं भाई वन स्टॉप सेंटर पर प्रस्तुत हुए ।


बालिका के पिता और भाई के पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया तथा माननीय बाल कल्याण समिति द्वारा बालिकाओं को पिता और भाई की सुपुर्दगी में दिया गया।


बालिका की सुपुर्दगी एवं पुनर्वासन में रुचिका देवी महिला कल्याण अधिकारी, श्रीमती पूनम जिला समन्वयक महिला शक्ति केंद्र, अशोक कुमार विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, श्री राजकुमार बाल संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति का विशेष सहयोग रहा।


गौरतलब है कि जनपद बुलंदशहर में वन स्टॉप सेंटर कस्तूरबा गांधी चिकित्सालय बुलंदशहर के प्राइवेट वार्ड में स्थाई रूप से चलाया जा रहा है।


 


वन स्टॉप सेंटर पर पीड़ित महिलाओं को आश्रय दिया जाता है तथा सभी सुविधाएं प्रदान की जाती है.माह सितंबर 2020 में कुल 11 वाद वन स्टॉप सेंटर पर दर्ज किए गए ,जिनमें 7 केस घरेलू हिंसा ,दो अज्ञात लावारिस महिला तथा दो अन्य थानों से प्राप्त महिलाएं आश्रय हेतु लाई गई थी।


 


सलाम इंंडिया