भाकियू अखंड ने संगठन का विस्तार कर किसानों से जुड़ी समस्याओं पर की चर्चा
भाकियू अखंड ने संगठन का विस्तार कर किसानों से जुड़ी समस्याओं पर की चर्चा
- बैठक में किसानों ने चीनी मिलों पर बकाया पेमेंट को अविलंब भुगतान करने की उठाई मांग
सिकन्द्राबाद। रविवार को भारतीय किसान यूनियन अखंड की NH 91 पर गुलावठी अंडरपास स्थित जिला कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके उपरांत विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार किया गया।
जिसमें राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश सचिव पवन तेवतिया एवं जिलाध्यक्ष कौशल अधाना और तहसील अध्यक्ष सुधीर तेवतिया ने संयुक्त रूप से हरीश सैनी को प्रदेश मीडिया प्रभारी, मोहित अग्रवाल को जिला महासचिव, जुगेन्द्र चौधरी को जिला सचिव, मोर्या कुमार गौतम को ग्रामीण अध्यक्ष, रविन्द्र पायल तहसील सचिव, अरुण कुमार पायल तहसील उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा नगर सचिव, सौरव तेवतिया ग्रामीण सचिव, प्रशांत सेन जिला मीडिया प्रभारी, रहीसुद्दीन नगर मीडिया प्रभारी गुलावठी, कृष्ण तेवतिया तहसील सचिव, प्रदीप चौधरी को तहसील उपाध्यक्ष, मनोज गौतम को नगर सचिव के पद पर मनोनीत कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को भारतीय किसान यूनियन अखंड की टोपी पहना कर उन्हें जिम्मेदारी सौपी।
बैठक में आए किसानों ने चीनी मिलों पर गन्ना का बकाये पेमेंट का अविलभ भुगतान कराने की मांग उठाई
जिलाध्यक्ष कौशल अधाना ने कहा कि भाकियू अखंड का हर एक कार्यकर्ता किसानों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित है।
सलाम इंडिया के लिए सुधीर तेवतिया की रिपोर्ट

