बुलंदशहर:दिगम्बर जैन समाज समिति के कमल कुमार जैन बने अध्यक्ष

 दिगम्बर जैन समाज समिति के कमल कुमार जैन बने अध्यक्ष


सिकन्द्राबाद। रविवार को जैन मन्दिर परिसर में श्री दिगम्बर जैन समाज समिति का चुनाव सुबह ग्यारह बजे से शाम छ: बजे तक सकुशल सम्पन्न हुआ।


चुनाव अधिकारी नितिन जैन ने बताया कि नई समिति के लिए 490 वोटो में से 458 पड़े। चुनाव अधिकारी नितिन जैन ने चुनाव सम्पन्न हो जाने के बाद निष्पक्ष रूप से मतगणना कर परिणाम घोषित किये।


जिसमे कमल कुमार जैन (अलमारी वाले) अध्यक्ष पद के लिए विमल प्रसाद जैन से 17 वोटो से विजयी रहे। मनोज जैन मानव सचिव पद के लिए राजीव जैन से 126 वोटो से विजयी रहे।



कमल जैन आढ़ती उपाध्यक्ष पद के लिए पुष्प कुमार जैन से 81 वोटो से विजयी रहे। पवन जैन पंसारी कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकेश जैन से 102 वोटो से विजयी रहें। इसके उपरांत सभी विजयी केंडिडेट ने श्री दिगम्बर समाज, पुलिस, जैन स्कूल स्टाफ एवं चुनाव अधिकारी नितिन जैन का आभार प्रकट किया। समिति ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस की सराहना की। इस दौरन जैन समाज सुधीर जैन, आनन्द जैन, अनिल जैन, बंटी जैन, नरेश जैन, प्रमोद जैन, संजय जैन, मिंटू जैन, मोहित जैन, टीटू जैन, नितिन जैन, चुनमुन जैन, यस जैन, विपुल जैन, निशु जैन,ऋषभ जैन, गोलू जैन, अंकित जैन, अमित जैन, कपिल जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, सन्दीप जैन, रिशु जैन, पवन जैन, आयुष जैन, वसु जैन, शुभम जैन, अंशुल जैन, नवकार जैन, मिनशु जैन, चिंटू जैन, दिवित जैन, हन्नी जैन, हर्ष जैन, सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


सलाम इंडिया के लिए सुधीर तेवतिया की रिपोर्ट