बुलंदशहर:मुकदमों से बचने के लिए शातिर ने एक निर्दोष को उतारा ,मौत के घाट पुलिस ने किया खुलासा, पकड़ा गया

बुलंदशहर: अज्ञात  की हत्या का सनसनीखेज़ खुलासा।


रेप व हत्या के आरोपी राजकुमार ने कानून के फंदे से बचने के लिए दोस्त के साथ मिलकर की थी अज्ञात युवक की हत्या।



 आरोपीयों ने हत्या के बाद मृतक का कुचल दिया था चेहरा, मृतक के चहरे को जलाने का भी किया गया था प्रयास। 


 


घटना के बाद मृतक की जेब में आरोपी राजकुमार ने रख दिया था अपना आधार कार्ड।



 आरोपी को ही मृतक मानकर पुलिस ने कराया था पोस्टमार्टम, पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी किया गिरफ़्तार। 


 


बुलंदशहर के छतारी के बाहलोलपुर में 24 सितंबर को मिली थी लाश, पुलिस ने आरोपी को पत्नी और दोस्त समेत गिरफ़्तार कर  किया खुलासा।